कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया

एटा, जिला कांग्रेस कमेटी एटा के किदवई नगर मोहम्मद एडवोकेट सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फार्म हॉउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया है।। संचालन मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट ने किया, और बैठक की अध्यक्षता हाजी जी ने की । बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता का आयोजन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी द्वारा किया गया।जिसमें माननीय श्री राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 146 दिन में 3570 किलोमीटर तक पदयात्रा करने वाले बलिया जिले के श्री विक्रांत पांडेय जी ने प्रेस के बंधुओ के साथ अपने यात्रा के अनुभवों को साझा किया और राहुल गांधी जी के मोहब्बत की दूकान के सन्देश को लोगो के बीच जाकर साझा किया। जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने बताया कि विक्रांत जी ने जनपद एटा दो दिन से कई गांवो का दोरा किया है और चारो विधान सभाओ मे जगहों पर जाकर लोगो से भेंट की और राहुल जी के सन्देश को बताया।संदीप तिवारी ने कहा कि पूरे 200 दिनों में 75 जिलो में विक्रांत जी लोगों के बीच जाएंगे ये उनका 42 वाँ जिला है। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि 2024 में जनता राहुल जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी और इस बीजेपी की जनविरोधी सरकार को उखाड़कर फेंक देगी।इस अवसर पर गंगा सहाय लोधी,ठाकुर अनिल सोलंकी,अरुणेश गुप्ता,तारा राजपूत,नैना शर्मा एडवोकेट,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजेंद्र सिंह यादव, अमित गुप्ता ,सुनील गौतम एडवोकेट, संजीब गुप्ता,मुकेश बघेल,जितेंद्र राजपूत,जितेंद्र राना,आमीर अली,शिवगत उल्ला खा,हीरा पारासर आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks