
एटा ! गत शनिवार की मध्य रात्रि मेहता पार्क के पीछे गली बल्देव सहाय में नगरपालिका कर्मी संजय गर्ग व तरून जैन “बिल्ला “के मकान के आमने सामने स्थापित विद्युत पोल पर बंदरों द्वारा उत्पात कर जोर आजमाइस करने के पश्चात गिरे विद्युत पोल से जहां बडी घटना होने से टल गयी तो वहीं कई घरों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी ! उक्त सन्दर्भ में दैनिक दीक्षित टाइम्स द्वारा सोशल मीडिया सहित विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को सेन्ड की गयी ब्रेकिगं न्यूज के प्रसारण के बाद रविवार की दोपहर बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा विद्युत पोल को पुन: स्थापित कर विद्युत को सुचारू किया गया !
बताते चलें कि शहर भर में बंदरों के उत्पात एवं आक्रामक तेवरों व मनुष्यों को काटने की घटनाओं के चलते नगरवासियों में दहशत का आलम है ! बंदरों के शहर मे आतंक व उनसे निजात पाने के चलते व्यापारी संगठन जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं को ञापन दे चुके है !