बहुत ही दु:खद समाचार

आगरा,मेरे परम मित्र और मिशन इंडिया न्यूज़ चैनल के मेरे पूर्व पार्टनर तथा आगरा से प्रकाशित हिंदी दैनिक समय की खोज के स्वामी एवं संपादक श्री मुकेश चौहान जी का निधन हो गया हैं। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे आखिरकार उसे गंभीर बीमारी से उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार सायं 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली । गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि। उन्हें ज्यादा जानकारी न होने के कारण किसी को भी उनके निधन की सूचना नहीं दे सके।
संपादक श्री मुकेश चौहान जी के निधन की सूचना पर आगरा के साथ साथ उत्तर प्रदेश के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकारिता का एक स्तंभ हमारे बीच से समाप्त हो गया। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, पता नहीं भगवान की क्या मर्जी थी।
प्रभु से प्रार्थना है कि मुझे हमेशा बड़े भाई की तरह दुलार करने वाले मेरे दिल अजीज मेरे मित्र मुकेश चौहान जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे