पंडित लोकपति त्रिपाठी स्मृति यू0पी0 सीनियर स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट शुरू

पंडित लोकपति त्रिपाठी स्मृति यू0पी0 सीनियर स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट शुरू।

सभी वरीय खिलाड़ी अपने मैच जीते।

वाराणसी 21अक्टूबर उद्घाटन। के उपरान्त आज खेले गये प्रथम चक्र के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे =
इन्टरनेशनल खिलाड़ी अब्दुल रहमान प्रयागराज ने मोहम्मद नइम आजमगढ़ को25=0,25=12 से कृष्ण दयाल यादव वाराणसी ने मोहम्मद शहाबुद्दीन सम्भल को 6=25’25=14,25=12 से, मनोज कश्यप झांसी ने अजय सोनकर हम्मीरपुर को 25=4,25=13 से अंजर पीलीभीत ने इमरान मऊ को19=16,25=6 से मोहम्मद जुबेर मुरादाबाद ने शोयेब अन्सारी जौनपुर को 24=19,19=14 से मोहम्मद शाहिद उन्नावं ने रियाज हुसैन गोरखपुर को 25=1,25=0 से,रिजवान चमन कानपुर ने झुनझुन गुप्त वाराणसी को 25=18,25=6 से शादाब अलीगढ़ ने मोहम्मद आदिल कौशांबी को 25=20,14=25,2017से इशरार अल्वी अमरोहा ने शमशेर अली मऊ को 25=7-23=5 से अब्दुल्ला मुरादाबाद ने मोहम्मद कैफी कानपुर को 25=5,25=18 से अनवर कमाल मुरादाबाद ने अमन जायसवाल कानपुर देहात को 5=25,25=020=19 से अली अब्बास अमरोहा ने मोहम्मद सलमान प्रयागराज को 18=17,23=25,25=14 से मोहम्मद आमिर उन्नाव ने अरशद खान लखनऊ को 25=4,2=25,20=6 से मोहम्मद रेहान आगरा नुशे अमित कुमार कानपुर को 16=22,22=17 25=9 से जहां हराकर पुरुष वर्ग के दूसरे राउन्ड में प्रवेश किया ।
तो वहीं महिला वर्ग में रितम्भरा वाराणसी ने सुमन गिनोडिया को 25=6,25=7 से हरियाली सिंह वाराणसी ने वाराणसी की वैशाली वर्मा को 25=6,24=5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया । समाचार देने तक मैचों के चलने कानक्रम जारी रहा ।
मैच प्रारंभ होने से पूर्व जीवनदीप शिक्षण संस्थान परिसर चांदमारी बड़ालालपुर के पैरामेडिकल हाल में उत्तर प्रदेश कैरमएसोसिएशन द्वारा आयोजित।
पंडित लोकपति त्रिपाठी स्मृति यू0पी0 सीनियर स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट 2023 का उद्घाटन हुआ जीवन दीप शिक्षण संस्थान की वाइस चेयरपरसन और पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डाक्टर अंशू सिंह ने कैरम बोर्ड पर गोंटी स्ट्राइक करके और विशिष्ट अतिथि जीवन स्कूल की प्राचार्या डाक्टर ममता सिंह उत्तर प्रदेश राज्य सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव और टूर्नामेंट डायरेक्टर जहीर अहमद चीफ रेफरी रमेश वर्मा सहायक मुख्य निर्णायक अशोक कुमार सिंह ने प्रतियोगिता नियमावली प्रस्तुत किया सभी अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन केअध्यक्ष और आयोजन सचिव बैजनाथ सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन सहसचिव अश्वनी चक्रवाल ने किया। अन्य प्रमुख लोंगों में शकील अमहद कमाल फैजी प्रसाद मन्तसा इकबाल कामना गुप्त झुनझुन गुप्त सुमन गिनोडिया गौरव गुप्त ब्योम प्रकाश विनोद यादव हरियाली सिंह रितम्भरा मोहम्मद शाहिद दीपाली यादव कड़ाई गोस्वामी वैशाली वर्मा अंजली केशरी हर्षित केशरी जैसे अम्पायर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवम महासचिव टूर्नामेंट कमेटी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks