02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुअसं0 - 202/23 धारा 498(ए), 304(बी) भादवि0 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्तगण भल्लू सिंह पुत्र श्री किशन लाल व अतुल कुमार पुत्र श्री भल्लू सिंह निवासीगण ग्राम गादुरी थाना निधौली कलां जनपद एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. भल्लू सिंह पुत्र श्री किशन लाल निवासी ग्राम गादुरी थाना निधौली कलां जिला एटा
  2. अतुल कुमार पुत्र श्री भल्लू सिंह निवासी ग्राम गादुरी थाना निधौली कलां जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार
  2. उ0नि0 श्री विष्णु कुमार गौतम
  3. का0 अभिषेक कुमार
  4. का0 मोहित लोहिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks