विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

नारी शक्ति अभियान के अन्तर्गत सरस्वती बालिका महा विद्यालय, शान्तीनगर, एटा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तर्गत माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को कमालुद्दीन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में सरस्वती बालिका महाविद्यालय,शान्तीनगर, एटा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव महोदय द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के विषय तथा सामाजिक सुरक्षा स्कीमों के संंबंध में महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान करायी गई है।
इसी क्रम में सुश्री जागृति चतुर्वेदी प्रबन्धक वनस्टाप सेन्टर एटा एवं पराविधिक स्वंयसेवक द्वारा उपस्थित बालिकाओं को महिलाओं के हित संरक्षण एवं उन पर होने वाली घरेलू हिंसा से बचाव व उनके अधिकार तथा महिला हेल्प लाईन न0-181 एवं महिला सशक्तीकरण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करायी गई। शिविर का संचालन श्री योगेश कुमार सक्सैना, मीडिएटर/एडवोकेट, एटा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुश्री जागृति चतुर्वेदी प्रबन्धक वनस्टाप सेन्टर एटा, श्री योगेश कुमार सक्सैना एड0/ मीडियेटर एवं सरस्वती बालिका महा विद्यालय,शान्तीनगर, एटा के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks