न्यायप्रिय पुलिस अफसर एडीसीपी हुई सम्मानित।
वाराणसी

वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी की तेज तर्रार महिला पुलिस अफसर एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए पत्रकार व अधिवक्ता समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बताते चले कि एडीसीपी महिला और अपराध के नेतृत्व में महिला हिंसा से संबंधित मामलों में काफी कमी आई है साथ ही साथ महिलाओं और बालिकाओं के अंदर उनकी हक और अधिकार के प्रति जागरूकता भी आई है वही इस संदर्भ में एडीसीपी ममता रानी ने कहा कि मेरा हमेशा से ही यह प्रयास रहता है कि पीड़िताओं को त्वरित सहायता व न्याय मिले जिसके लिए मैं और पूरी पुलिस टीम तत्पर रहती है।