साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
वाराणसी

मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिनांक 20.10.2023 को निर्धारित साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी रिजवाना परवीन मण्डलीय तकनीकी सलाहकार बाल संरक्षण UNICEF वाराणसी मण्डल वाराणसी रंजना गौड़ निदेशक SARC वाराणसी द्वारा वाराणसी गर्ल्स डीग्री कॉलेज भीमनगर सेन्ट्रल जेल रोड़ नियर कचहरी वाराणसी में साइबर अपराध पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को साइबर अपराध एवं बचाव के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत Unknown Call से बचने किसी को अपना पासवर्ड पिन व ओटीपी शेयर न करने इन्टरनेट बैंकिंग ओलेक्स फ्राड वॉलेट यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी फेसबुक हैकिंग बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड व्हाट्सएप हैकिंग हनी ट्रैप लिंक के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध लॉटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल Cybercrime.gov.in व कमिश्नरेट वाराणसी स्थित साइबर सेल के माध्यम से तत्काल शिकायत करने एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
जागरुकता से ही साइबर अपराध से बचाव संभव।
राम सेवक गौतम पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डूमरी वाराणसी में साइबर अपराध पर कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार व इससे बचाव के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। अभियान के क्रम में समस्त प्र0नि0 थानाध्यक्ष कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रोकथाम के दृष्टिगत मिशन शक्ति एण्टी रोमियों की संयुक्त टीम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु विभिन्न शिक्षण संस्थानों रोडवेज बस स्टैण्ड मुख्य चौराहों विद्यालयों एवं भीडभाड वाले स्थानों पर भ्रमण कर साइबर अपराध की जानकारी दी गयी तथा फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने फेसबुक इंस्ट्राग्राम ह्वाट्सएप आदि सोशल साइट्स के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया तथा एटीएम सेंटर पर किसी अनजान से मदद लेने के चक्कर में एटीएम कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड में सावधान रहने के बारे में बताया एवं साइबर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किया गया।