श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा सेंट

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा सेंट मारिया गोरेट्टी इंटर कॉलेज कैंट, बरेली में मा0 मुख्यमंत्री महोदय उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज-4’’ के तहत जन जागरूकता रैली व कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें मिशन शक्ति अभियान फेज-04 जन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से परिचित कराते हुये महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा छात्राओं को मिशन शक्ति जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट वितरित किये गये एवं महोदय द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षरोपण कर पक्षियों के लिये दाना पानी रखा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम जनपद बरेली, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा कॉलेज के पदाधिकारीगण, अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks