राजधानी रायपुर से प्रवीण शर्मा
भोजपुरी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ की पवित्र खारून नदी महादेव घाट पर पितर अमावस्या पर तर्पण

खारुन महाआरती के मुख्य पुजारी भोजपुरी समाज के राज पुरौहित रंजीतानंद एवं आचार्य रविन्द्र शास्त्री अनुराग शास्त्री पप्पू महाराज संतोष झा ने सभी समाज के लोगों वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर पितरों के निमित पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार से छत्तीसगढ़ की पवित्र नदी महादेव घाट पर तर्पण करवाया गया जिसमें समाज के पप्पु मिश्रा राजेश सिंह मुकुल श्रीवास्तव आर पी सिंह अनिल अग्रवाल सुनील जौहरी एवं सभी समाज के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रह कर इस वर्ष अपने अपने पितरों के निमित्त भावपूर्ण सामूहिक रूप से तर्पण कर अमावस्या पर विदाई देकर उनसे आशीर्वाद की कामना की

ॐ वंश वर्धनाय विद्महे कुल देवाय धीमहि तन्नःपितृ प्रचोदयात्।।
ॐ पितृ देवतायै नम: !!
पितृविसर्जन अमावस्या पर
सातों लोकों में स्थित समस्त पूर्वजों को कोटि-कोटि प्रणाम कर ! अपने अपने पितृगणों से प्रार्थना कि हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें!