सी0बी0 गंज की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, पांच लाख रुपये का मुआवजा देने तथा इलाज का समस्त व्यय वहन करने की करी घोषणा-जिलाधिकारी

सत्यम शर्मा
बरेली

सी0बी0 गंज की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, पांच लाख रुपये का मुआवजा देने तथा इलाज का समस्त व्यय वहन करने की करी घोषणा-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा बेहतर चिकित्सीय सुविधा हेतु पीड़िता को रूहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

बरेली, 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि सी0बी0 गंज में हुई दुखद घटना का मा0 मुख्यमंत्री जी स्वयं संज्ञान लेते हुये दुख प्रकट किया गया है तथा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गयी है। उक्त क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पीड़िता के पिता से उनकी बात हुई है और शीघ्र ही धनराशि उनके खाते में हस्तांरित कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने भास्कर अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल चाल लिया और उसे बेहतर चिकित्सीय सुविधा हेतु रूहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि छात्रा के इलाज में आने वाले समस्त खर्चे का वहन सरकार द्वारा किया जायेगा तथा दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks