7 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा सारस्वत कश्मीरी पंडितों का शक्ति प्रदर्शन

7 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा सारस्वत कश्मीरी पंडितों का शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली :- आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा सारस्वत कश्मीरी पंडित विकास परिषद (SKPVP) एवं सारस्वत कम्युनिटी लीग फाउंडेशन (SCL), विश्व सारस्वत फैडरेशन (VSF) के संयुक्त तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2023, शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर बहुत बड़े शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है सारस्वत कश्मीरी पंडित विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कौल ने आज दिल्ली में आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए बताया कि आजादी से लेकर अब तक तथा खासतौर से पिछले 30 वर्षों से सारस्वत कश्मीरी पंडितों को हक और अधिकार से वंचित रखा गया है जिस पर सभी बंधु एक जाजम पर आकर अपनी बात रखेंगे, आयोजन में सारस्वत ब्राह्मण समाज के हक और अधिकार पर मजबूती से अपनी बात रखेंगे मेजर जनरल जी डी बख्शी, सारस्वत कम्युनिटी लीग फाउंडेशन (SCL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान से सभी सामाजिक बंधुओं को बुलाया गया है जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे, सारस्वत कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर अब किसी ने कोई मदद के ठोस कदम नहीं उठाए है जिसको लेकर आज भी कश्मीरी पंडित शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी अभूतपूर्व सेवाओं से वंचित है जिसके लिए पूरे भारत से सामाजिक सुरक्षा के लिए लोग जुटेंगे और अपने हक और अधिकार के बुलंदी से अपनी आवाज उठाएंगे, विश्व सारस्वत फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल अशोक किन्नी ने बताया कि पहली बार सारस्वत ब्राह्मण समाज एकता के साथ अपनी बात दिल्ली के जंतर मंतर से रखेगा, जिसमे पूरे देश से युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है, आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि दिल्ली के इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, ब्राह्मण समाज ने हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी है इस बार भी केंद्र सरकार तथा सत्ता में बैठे नुमाइंदों तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा, आयोजन में योगेश दुबे, संतोष पांडे, देवीप्रसाद मिश्रा, प्रशांत कुरुलकर, मधुसूदन उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अमित भट्ट, जतिंदर कॉ, मोनिका पंडित समेत ब्राह्मण समाज के कई प्रतिनिधि पूरे दल बल के साथ शामिल होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks