
आगरा, भारत मां के दो महान सपूतों
आदरणीय श्री महात्मा गांधी जी और आदरणीय श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म तिथि है । दोनों महापुरुषों को
सादर शत शत नमन ।
इस अवसर पर उजाला सिग्नस रेनबो हास्पीटल सिकन्दरा आगरा में रक्तदान
शिविर और विचार गोष्ठी का आयोजन
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस तथा आगरा ताज सिटी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । गोष्ठी को सीनियर रोटेरियन श्री शशिशिरोमणि जी , सुप्रसिध्द रोटेरियन श्री डा० नरेन्द्र
मल्होत्रा जी और आचार्य कविकिंकर द्वारा सम्बोधित किया गया ।
ताजसिटी क्लब के अध्यक्ष श्री संजय बंशल जी , सचिव रोटेरियन डा ० अमोल शिरोमणि जी , रोटेरियन श्री रोहित माथुर जी , एसोसियेट प्रोफेसर कुमार गौरव जी हमारे सुपुत्र तथा रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की अनेक सम्मानित महिला रोटेरियन , रेनबो हास्पीटल के
सम्मानित डाक्टर साहिबान तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण स्टाफ ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की ।
श्री वंशल जी और श्री रोहित माथुर जी और डा ० अमोल शिरोमणि जी ने रक्तदान भी किया । आगरा ग्रेस की सचिव , अन्य पदाधिकारियों , अनेक सम्मानित महिला रोटेरियन्स ने भी रक्तदान किया ।।