कासगंज की एक्स हेल्थ विजिटर राधामणि का निधन
केरल के मेडिकल कालेज में ली अंतिम सांस

एटा/कासगंज हेल्थ डिपार्टमेंट की बेहद सेवा भावी पूर्व हेल्थ विजिटर आज सुबह निधन हो गया। एटा कासगंज के स्वास्थ हलकों में यह दुखद खबर सदमा वाली रही। श्रीमती राधामणी यूं तो मूलतः केरल राज्य की निवासिनी थी परंतु अपने सरकारी सेवाकाल अधिकाश इन जिलों में ही बीता। कासगंज के गंजडुंडवारा शहर के अस्पताल में लगभग तीस वर्ष बिताए। अपने सहयोगी व्यवहार एवं सेवा भावी स्वभाव के कारण लोकप्रिय थी। वर्ष 2014 में यहां से सेवा निवृत होने के बाद अपने गृह प्रदेश केरल चली गईं थी परंतु वहां की आबो हवा उन्हे रास नहीं आती थी इस इलाके के अपने सहकर्मियों से अक्सर यह बात साझा करती थीं। उन्हे गंगा की तराई के जुड़ा यह शहर भला लगता था। जीवन में एक फिर यहां आकर अपने बीते कल को जीना चाहती थी। परंतु जीवन मृत्यु के चक्र में सपने और चाहते यूं ही दफन हो जाते है। मौत का पंजा पलक झपकते सब कुछ खत्म कर देता है। राधामणि का जीवन भी ऐसी ही अधूरी तमन्नाओं को अपने साथ लेकर अलविदा हो गया। हालांकि उन्होंने अपने पीछे पति रामचंद्रन एवं होनहार दो पुत्रों नितिन सचिन एवं पुत्र वधुओं सहित नाती नातिन को बिलखते छोड़ा है। घर परिवार से मां का चले जाना कितना दुखदायी होता है यह मां को खोने के बाद आभास होता है। दुनियावी बलाओं से बचाने और हिफाजत करने की कुव्वत मां में होती है यह सभी जानते है। हमारे परिवार के संग उनका नाता सच्चे हमदर्द का रहा उनके बच्चे वे खुद हमेशा संपर्क में रह कर अपनापन रखते थे। उनके मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया है।दो शब्दो मे यदि हृदय की वेदना
व्यक्त करें तो यह–
“अब नही लौट के आने बाला।
घर खुला छोड़ के जाने बाला।”
इन शब्दों के साथ विनम्र श्रद्धांजलि
ईश्वर उन्हे सद्गति प्रदान करते हुए अपने चरणों में
स्थान दे यही हम सबकी प्रार्थना है।
ऊं शांति ! ऊं शांति ! ऊं शांति