सराहनीय कार्य जनपद एटा।
“डूबते को खाकी का सहारा”

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस की तत्परता के चलते गृह क्लेश की वजह से अपनी बेटी के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला तथा बच्ची को स्थानीय पुलिस तथा गोताखारों की मदद से सकुशल बचाया गया। आज दिनांक 05.10.2023 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत जावडा नहर पुल से एक महिला अपने 10 वर्षीय पुत्री के साथ नहर में कूद गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फ्लड टीम, गोताखोरों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला प्रिया पत्नी श्यामसुंदर निवासी अकबरपुर हवेली थाना जलेसर एटा उम्र करीब 35 वर्ष तथा उसकी पुत्री सिमरन उम्र करीब 10 वर्ष को सकुशल निकाल लिया गया है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त महिला गृह क्लेश के चलते अपनी पुत्री के साथ नहर में कूद गई थी।