शमशानेश्वर मंदिर से जल्द पानी निकालने की मांग

शमशानेश्वर मंदिर से जल्द पानी निकालने की मांग।

वाराणसी 5 अक्टूबर मणिकर्णिका घाट स्थित शमशानेश्वर महादेव मंदिर मे मलजल की समस्या को दूर करने के लिए सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक एवं गंगा प्रदुषण बोर्ड के एक्शीयन एस के रंजन से दूरभाष पर वार्ता कर मंदिर प्रांगण मे मलजल की समस्या का अभी तक स्थाई समाधान न निकलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारीयो से कहा कि शमशानेश्वर महादेव के मंदिर के शिवलिंग मे कई दिनो से मलजल पानी एकत्र है मगर अभी तक विभागीय अधिकारीयो द्वारा सिर्फ औपचारिक रूप से रोजाना जाॅच कर खाना पूर्ती कर रहे है। सपा नेता विष्णु शर्मा ने गंगा प्रदुषण बोर्ड के अधिकारीयो से कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थाई समाधान नही निकाला गया तो समाजवादी पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
संदीप शर्मा पूर्व महानगर मिडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी
वाराणासी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks