
वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण में जिला अध्यक्ष कृष्णा विशेष की अदालत में ज्ञानवापी में सर्वे का कार्य करने वाली एएसआई द्वारा सर्वे के लिए चार हफ्ते का समय मांगने पर जिला जज ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए 4 हफ्ते का समय प्रदान कर दिया है। आज की अदालत की कार्रवाई के बारे में बताते हुए वादी पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि बारिश और अन्य कारणो से एएसआई द्वारा सर्वे के कार्य में विलंब हो रहा है जबकि 6 अक्टूबर को एएसआई को सर्वे रिपोर्ट अदालत में जमा करनी है ऐसे में सी ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र डालकर और समय बढ़ाने की मांग की जिसको स्वीकार कर लिया गया इसके अलावा एक अन्य प्रार्थना पत्र जो की वादी राखी सिंह द्वारा दायर किया गया है की सील वजू खाने के क्षेत्र को भी सर्वे के दायरे में शामिल किया जाए इस प्रार्थना पत्र पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी वहीं पर प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतजामियां कमेटी के अधिवक्ता तौहीद खान ने बताया कि वजूखाने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है ऐसे में यहां पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से उसको सर्वे कराने की मांग करना जायज नहीं है इस पर अदालत में अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से आपत्ति दाखिल कर दी गई है। जिस पर अदालत 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।