मीटिंग जनपद महामंत्री श्री पवन शर्मा जी के आवास पर आयोजित की गयी

।। बधाई एवं मंगल कामना ।।
चित्र में जनपद बाराबंकी के ग्राम भटखेडा में भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट अयोध्या जी की एक मीटिंग जनपद महामंत्री श्री पवन शर्मा जी के आवास पर आयोजित की गयी। श्री पवन शर्मा जी ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी के पूर्वांचल क्षेत्र उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष जी के जीजी जी है जो क्षेत्र के एक सम्मानित एंव ऊर्जा वान कर्मठ सामाजिक व धार्मिक साथी व पदाधिकारी है। मीटिंग में गाँव के सभी सम्मानित एवं ऊर्जा वान बन्धु जन उपस्थित हुए जिनके सम्मुख भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी के सभी लक्ष्यों और उद्देश्यों को क्रम वार रखते हुए विधिवत् चर्चा की गयी जिसको सभी ने एक स्वर से सराहा । सभी ने अपने अपने विचार वयक्त किए। सभी वक्ताओं ने भट्ट समाज की एकता शिक्षा आर्य भट्ट और कुमारिल भट्ट जी के विषय में बहुत ही गम्भीरता से प्रकाश डालते हुए अयोध्या जी में माँ सरस्वती जी का मन्दिर एवं भट्ट भवन के निर्माण को अविलंब पूर्ण करने हेतु बल दिया। मीटिंग को जनपद महामंत्री श्री पवन शर्मा जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश शर्मा भट्ट जी श्री हरिशंकर शर्मा एडवोकेट
ने विशेष रूप से सम्बोधित किया।जनपद महामंत्री श्री पवन शर्मा जी ने आश्वासन दिया कि बहुत शीघ्र एक बडी मीटिंग यहाँ पर अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की जनपद इकाई द्वारा आयोजित की जाऐगी। ऐसे सुन्दर और महत्वपूर्ण मीटिग के लिए
अखिल भारतीय भट्ट शक्ति पुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या जी की तरफ से मीटिंग में आए हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों व बनधुओं को बहुत बहुत बधाई एवं मंगल कामना व धन्यवाद
ऐसे ही मीटिंग हम सभी को निरन्तर करनी चाहिए ।
जय हो

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks