कर्मचारियों के माध्यम से अधिकारी दिलाए किसानों को जानकारी…जिलाधिकारी

सहारनपुर, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से कृषकों की ई केवाईसी कराने तथा उनके खाते में आधार सीडिंग कराने का कार्य करे जानकारी देने हेतु कहा गया है जिससे अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका लक्ष्य शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाना है जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को ई केवाईसी कराने तथा उनके खाते मे आधार सीडिंग कराने के लिए जानकारी देने को कहा गया है ता
कि अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके।