पुरानी पेंशन बहाली व कैशलेश चिकित्सा सहित देखकर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक।सनत कुमार सिंह

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनतकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों के 21सूत्रीय मांग को सरकार स्वीकार करें अन्यथा 09 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में विशाल धरना किया जायेगा।सनतकुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों के पुरानी पेंशन बहाली सहित राज्यकर्मियों की भांति उपार्जित, द्वितीय शनिवार अवकाश,प्रतिकर व अध्ययन अवकाश व राज्यकर्मियों की भांति कैशलैस चिकित्सा,परिषदीय प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद की अनिवार्यता व पदोन्नति,माध्यमिक शिक्षकों की भांति सभी शिक्षकों को चयन वेतनमान के अन्तर्गत 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान,10 लाख का सामूहिक बीमा,पारस्परिक स्थानान्तरण में न्यूनतम सेवावधि की बाध्यता समाप्त समाप्त किया जाय। लम्बित अंत:जनपदीय स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूर्ण करने,01दिसम्बर 2008 के पश्चात 4600 ग्रेड पे पर सभी चयन/पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को न्यूनतम मूल वेतन 17140 का लाभ,बेसिक शिक्षा अधिनियम के अनुसार अन्त:जनपदीय स्थानान्तरण व पदोन्नति नियुक्ति प्राधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सम्पन्न कराये जाने,माध्यमिक की भांति 05घण्टे तक विद्यालय संचालन,सभी आनलाइन कार्य शिक्षकों को मुक्ति,विद्यालय अवधि के पश्चात बैठकों में शिक्षकों को बुलाने की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग,फ़रवरी व मार्च माह में बेसिक छात्रों के हित में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में बेसिक शिक्षकों को न लगाये जाने और छुट्टियों में किसी भी तरह का प्रशिक्षण भी न कराये जाने एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक एवं सहायक उच्च प्राथमिक को ग्रेड पे 4800/मैट्रिक्स लेवल 8 व प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक को ग्रेड पे 5400/वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 अनुमन्य न किये जाने,दिव्यांग शिक्षकों को नवीन दर से वेतन भत्ता दिया न देने,बी एड व टीइटी धारक मृतक आश्रितों की शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी न किये जाने,प्रत्येक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/सफाई कर्मी /चौकीदार की नियुक्ति न किये जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। 69000 नियुक्ति एवं जिन शिक्षकों को ब्रिज कोर्स प्रस्तावित है, उन्हें अतिशीघ्र कोर्स पूर्ण कराये जाने,शिक्षक दिवस के दिन जिलाध्यक्ष बदायूं को निलम्बित कर सम्पूर्ण शिक्षक समाज का अपमान करने वाले बदायूं प्रकरण में BSA बदायूं को पद से हटाकर जांच कराकर कार्यवाही किये जाये व मानव सम्पदा पोर्टल पर अर्जित अवकाशों का अंकन अद्यतन किये जाने,मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारियों हेतु अतिरिक्त अनुमन्य अवकाश भी मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित किये जाने की समस्याओं को लेकर शिक्षक आन्दोलित हैं। सनतकुमार सिंह ने कहा कि सभी समस्यायें निराकरण किये जाने योग्य है,परन्तु अधिकारियों के मकड़जाल में सरकार शिक्षकों की समस्याओं के निदान के प्रति निरन्तर उदासीन होती जा रही है, जिससे 09अक्टूबर को वाराणसी से भी भारी संख्या में शिक्षक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में भाग लेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks