
कासगंज।
ईगल मोबाइल को हरी झंडी।
कासगंज,पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने , अपराधियों के डोजियर भरने वाली ईगल मोबाइल टीम की ब्रीफिंग करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना स्तर की ईगल मोबाइल टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर संगीन अपराधों , जैसे लूट , चोरी , डकैती , नकबजनी , एवं गौकशी आदि में संलिप्त , सक्रिय अपराधियों के घर घर जाकर उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए प्रत्येक अपराधी का डोजियर भरा जाय साथ ही अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व इनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा टाप टेन अपराधियों पर विशेष ध्यान एवं कार्यवाही , ईगल मोबाइल द्वारा की जायेगी जिसकी प्रत्येक माह की रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में प्रेषित कर पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे द्वारा पुलिस कार्यालय पर ईगल टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।