
( पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भेजा जा चुका जेल )
एटा ! विगत 25.09.2023 को वादी सोवरन सिंह पुत्र पोखपाल सिंह ग्राम नगला सीर थाना अवागढ द्वारा थाना निधौलीकलाॅ पर इस आशय की तहरीर दी गई कि वादी के बड़े बेटे चरनसिंह उम्र करीब 35 वर्ष की शादी कुशमा देवी पुत्री अमर सिंह निवासी कलकत्ती जनपद बुलन्दशहर से हुयी थी। वादी के बेटे व उसकी पत्नी में आपस में विवाद था। वादी की पुत्रवधु करीब 15 दिन पूर्व झगड़ा करके अपने मायके चली गयी थी। वादी का पुत्र चरनसिंह दिनांक 24.09.2023 की सांय से घर से बिना बताये कहीं चला गया था। जिसका शव आज दिनांक 25.09.2023 को निधौलीकलाॅ क्षेत्र में गहराना के पास मिला है। उसके शरीर में काफी चोटें हैं। वादी को शक है कि उसके बेटे को उसकी पुत्रवधू व उसके भाई क्रांती व पिता अमर सिंह तथा मौसा शेरा निवासी नगला मेवाती अवागढ व उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना निधौलीकलाॅ पर मुअसं- 186/23 धारा 302 भादवि बनाम कुशमा, क्रांति, अमर सिंह, शेरा तथा कुशमा का प्रेमी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उक्त सन्दर्भ में आज बुधवार को थाना निधौलीकलाॅ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त गौरव उर्फ गोलू पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी नगला नया थाना अवागढ़ हाल पता मौहल्ला भिस्तियान कस्बा व थाना अवागढ़ व अजय उर्फ अनुज पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी नगला नया थाना अवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !