कफील कुरैशी के दादा प्रसिद्ध ज्योतिष मौलाना हप्पन जी का 94 वर्ष की आयु इंतकाल

दुखद खबर–
मथुरा शहर के डीग गेट स्थित पत्रकार कफील कुरैशी के दादा प्रसिद्ध ज्योतिष मौलाना हप्पन जी का 94 वर्ष की आयु इंतकाल (निधन) का समाचार सुनते ही तमाम ज्योतिष।चार्य,सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
उनकी शव यात्रा निवास स्थान डीग गेट से आज दिनाँक 4 अक्टूबर 23 को समय दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।
आपको बतादेकि मौलाना हप्पन पुत्र बाबू जोकि वर्ष 1929 में राजस्थान के गांव कसौट में एक साधारण परिवार में जन्म हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत देखने के बाद काफी संघर्ष करते हुए मथुरा में आ बसे। मौलाना हप्पन को शुरू से ही पढने लिखने का काफी शौक था। और उन्होंने मथुरा में ही रहकर चौक बाजार स्थित शीतला घाटी पर जाने माने प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित नंद किशोर शास्त्री जी के यहाँ कई वर्ष ज्योतिष विद्या विषय पर पढ़ाई अथवा ज्ञान हासिल करने के बाद मौलाना हप्पन ज्योतिष विद्या विषय को लेकर जनता के बीच आकर मौलाना हप्पन ने ज्योतिष विद्या के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए। मथुरा जिले व यूपी सहित भारत के कई राज्यों में आपने नाम रोशन किया। मौलाना हप्पन एक व्यवारिक व्यक्ति थे। उन्होंने कभी किसी भी जाति धर्म के व्यक्ति से भेदभाव नही किया और हमेशा प्रेमपूर्वक व्यवहार रखते थे। ज्योतिष विद्या में 65 वर्ष अपना योगदान देकर अपनी जिंदगी के 94 वर्ष पूरे करते हुए। आज दिनांक 04.10.2023 को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मौलाना हप्पन जी ने अंतिम सांस ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks