अधिवेशन में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण, राजनेता, शिक्षा एवं चिकित्सा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का राज्य महा अधिवेशन महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर हुआ संपन्न
महा अधिवेशन में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण, राजनेता, शिक्षा एवं चिकित्सा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
बिलासपुर छत्तीसगढ़-
भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का राज्य महाधिवेशन लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार बिलासपुर में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में भारी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महा अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा शिक्षा एवं चिकित्सा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के प्रतिनिधि सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी के एवं संस्थापक सदस्यों की गरिमा में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए 2017 में किया गया है जो पूरे देश में अपने मिशन को गतिशीलता प्रदान करने में लगी है।
दिल्ली से आए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य मिशन भारत के समस्त पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करना है और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार दिलाना है लगभग 28 एवं 29 राज्यों में संगठन पुरी सफलता के साथ कार्य कर रहा है प्रतिदिन संगठन का विस्तार गतिशीलता की ओर है ।
उन्होंने कहा कि भारत के सभी राज्यों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राज्य महाधिवेशन का आयोजन करके पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जागृत करना है और उन्हें संगठित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं संस्थापक सदस्य श्री संजय कुमार मौर्या जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का संकल्प है कि पत्रकारों का संवैधानिक अधिकार दिलाकर ही चैन की सांस ली जाएगी उन्होंने कहा कि मीडिया पालिका की स्थापना करना मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन प्रत्येक राज्यों में करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य एवं उद्देश्य हैं।
उन्होंने संगठन के मीडिया अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर राज्य में महा अधिवेशन के साथ हर राज्यों के प्रत्येक जनपदों में जिला स्तरीय महा अधिवेशन का आयोजन किया जाए।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ राज्य महा अधिवेशन के मुख्य आयोजक राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य चेयरमैन डॉक्टर मन्नू सिंह ठाकुर जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहां कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है हम सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठित करने के साथ-साथ उनके अधिकारों के लिए एक निर्णायक जंग लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार और विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा जो राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, एवं एके बिंदुसार जी के नेतृत्व में किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ जी एवं मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी,
राष्ट्रीय चेयरमैन सांस्कृतिक फोरम के श्री मुकेश महाराज जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक फोरम की डा नीना मोइत्रा जी,
राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन राम जनम सिंह चौहान जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रवीन शर्मा, काउंसलर मैनेजमेंट कमेटी एवं वाराणसी मंडल चेयरमैन अशोक कुमार जी, वरिष्ठ समाजसेवी विशाल तिवारी जी,
वाराणसी मंडल सलाहकार अशोक कुमार यादव जी, चंदौली महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष शशि देवी की गरिमा में उपस्थित रहीं हैं।
महा अधिवेशन में शामिल उपरोक्त सभी अतिथियों ने सहित रूप से एक स्वर में संगठन को मजबूत करने एवं मीडिया कल्याण बोर्ड तथा मीडिया पालिका की स्थापना तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ महाधिवेशन की आयोजक मंडल के सह आयोजक कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनिल साहू जी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार तिवारी जी, प्रदेश महासचिव कमलकांत मिश्रा जी, गोविंद सिंह जी, धरमपाल जी,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks