एक करोड़ सरकारी पद खाली, नौकरियां क्यों नहीं दे रहे ताकि चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं: वरुण गांधी

पीलीभीत। अपनी बेबाकी के लिए जगजाहिर पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार का घेराव किया है। वरुण ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी पद खाली हैं। घर-घर में बेरोजगार हैं तो नौकरियां क्यों नहीं दे रहे, ताकि पैसा बचाकर चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं, आटा-चावल मुफ्त में दिया जाए।

अपने दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने सोमवार को बिलसंडा के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। वरुण ने कहा कि राजनीतिक में भ्रष्टाचार बहुत घुस गया है।

मैंने आज तक सांसद की तनख्वाह तक नहीं ली है, सरकारी गाड़ी से नहीं चलता हूं, लाभ लेने लगूंगा तो मन की बात बोल नहीं पाऊंगा। कहा कि जिले के अन्य नेताओं को देखिए। सबने बनने के बाद अपना कितना फायदा किया। उनकी पहले स्थिति क्या थी और आज की स्थिति देखिए।

वरुण गांधी ने कहा कि हमको छोड़कर पीलीभीत के सभी नेता कमीशन खाते हैं। यह सब जनता का पैसा है। मुझे दिखावे की राजनीतिक नहीं करनी,ऐसी राजनीतिक करना है, जिसमें आप

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks