रोटरी क्लब एटा व इनरव्हील ने संयुक्त रुप से आई चेकअप और फिजियोथेरेपी कैंप का वृद्धाश्रम पर किया आयोजन।

एटा , दिनांक 03 अक्टूबर को आवासीय वृद्धाश्रम कासगंज रोड एटा पर रोटरी क्लब एटा व इनरव्हील ने साथ मिलकर एक आई चेकअप कैंप और फिजियोथेरेपी कैंप का अयोजन किया गया, जिसमें वृद्धाश्रम में 14 वृद्धजनों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। इन सभी का ऑपरेशन रोटरी क्लब एटा द्वारा निःशुल्क कराया जायेगा, सभी वृद्धजनों को ऑपरेशन की दिनांक बता दी गई है वो सभी समय पर पहुंच कर अपना ऑपरेशन कराएंगे। डॉक्टर आयुष पालीवाल ने फिजिओ जांच की एवं दवा वितरित की । इसके अलावा इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सभी वृद्ध को उपहार भेंट किये इसके साथ साथ सभी वृद्ध महिलाओं को साडी एवं वृद्ध पुरूषों को कपड़े दिये साथ मे फल वितरित किये। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब की तरफ से नीरज गुप्ता,सौरभ कुमार,साजन देव वार्ष्णेय ,चंद्रमोहन वार्ष्णेय व इनरव्हील क्लब की तरफ से रिंकी जैन ज्योति गुप्ता, नेहा जैन व शिल्पी जैन , सीमा गोस्वामी, प्रीती सिंघल, गुंजन गुप्ता, अर्चना गुप्ता, बेबी गुप्ता, दिव्या राज सक्सेना, रितिका जैन, दीपा जैन, आरती गुप्ता आदि ने सहभागिता की। सभी वृद्धजनों ने सभी को आशीर्वाद दिया और क्लब मेंबर्स के साथ एक परिवार की तरह एक यागदार पल बिताया।