विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान

एटा , उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के अनुपालन में महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम जनपद स्तर,तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 03 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलाया जा रहा है आज 03 अक्टूबर को कलैक्ट्रेट सभागर एटा से संचारी रोग अभियान को हरी झण्डी दिखाकर आम जनमानस को संचारी रोगों के विषय में जागरूक करने हेतु रैली को कलैक्ट्रेट सभागार एटा से जिला अस्पताल एटा तक रवाना किया गया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिये सबसे महत्वपूर्ण कदम स्वच्छता होती है। इसलिए स्वच्छता जागरूकता अभियान को उक्त कार्यक्रम को सम्मिलित कर आमजनमानस को जागरूक किये जाने का भी प्रयास किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks