रूहेलखंड महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ
बरेली। दो अक्टूबर गांधी जयंती एवं रूहेलखंड महोत्सव पर संजय गांधी कम्यूनिटी हाल में रोटरी क्लब द्वारा रंगारंग आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एकता का संदेश दिया गया। महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं में अपराजिता के साथ साथ अन्य बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। आयोजकों ने गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी के चित्रों पर माला अर्पण के पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की गई।
संजय गांधी कम्यूनिटी हाल में फिल्मी गीतों पर ग्रुप डांस, डूएट और सोलो डांस से महोत्सव की शुरुआत हुई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि महात्मा गांधी का देश के प्रति योगदान सर्व विदित है भारत देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी उनके योगदान की सराहना की जाती है। उन्होंने आजीवन देश की एवं जनता की भलाई के लिए और देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक आंदोलन किए जिस में उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। वे सभी धर्मों का सम्मान करते थे और राष्ट्रीय एकता के सशक्त समर्थक थे उन्होंने देशहित में और समाज हित में अनेक कार्य किए जिसके कारण उन्हें महात्मा के ख़िताब से नवाज़ा गया साबरमती के लाल की कूटनीति से आखिरकार अंग्रेजों को घुटने टेकना पड़े और उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा। उन्होंने नफरत से परे हटकर देश को मोहब्बत भाईचारे का पैगाम दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त ईमानदार और बफादार नेता थे उनके त्याग और बलिदान को नकारा नहीं जा सकता वह एक ऐसी अनमोल और बेहतरीन शख्सियत थे जिन्होंने सरकारी खजाने का कभी दुरुपयोग नहीं किया और हमेशा देश और राष्ट्र हित में कार्य किया।
