उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल सागर ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण….

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल सागर ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण….

देवघर

आज दिनांक-02.10.2023 को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री विशाल सागर ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबाॅक्स मशीनों की जाँच करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन यंत्रो के सही तरीके उपयोग को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों को अग्निशमन विभाग से प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के क्रम में उपरोक्त के अलावे उप-निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक मेहता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी व पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks