तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है,

मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे। वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है,
राज्यपाल ने जताया दुख
वहीं घटना पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नीलगिरी के कुन्नूर के पास एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है,
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं घटना पर सीएम स्टालिन ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों के लिए 8-8 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं जो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, उनको 50 हजार की राशि मिलेगी,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks