2 अक्टूबर का दिन बड़ा महान इस दिन दो फूल खिले जिससे महका पूरा हिंदुस्तान–धर्मराज मौर्या

2 अक्टूबर का दिन बड़ा महान इस दिन दो फूल खिले जिससे महका पूरा हिंदुस्तान–धर्मराज मौर्या

हर्षोल्लास से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

अझुवा कौशांबी सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लाह से मनाई गई सिराथू क्षेत्र के विभिन्न स्कूल कॉलेज, सरकारी संस्थानों ,निजी संस्थानों में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदानों को याद किया गया शिक्षण संस्थानों में सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया इसी कड़ी में नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ध्वजारोहण कर विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को याद किया है इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन बड़ा महान है इस दिन दो फूल खिले जिससे महका पूरा हिंदुस्तान

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिपाठी प्रधानाचार्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी एवं भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी और विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओ ने राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks