एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन पहुंच की स्वच्छ भारत अभियान मे सहभागिता ,पुलिस बल के साथ मिलकर किया श्रमदान

( कार्यालयों, थानों, शाखाओं में भी किया गया वृहद श्रमदान
एटा ! आज रविवार को “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती के एक दिन पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस बल सहित मिलकर किया श्रमदान, बापू को दी “स्वच्छांजलि”।
साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों, थानों, शाखाओं में पुलिस कर्मियों द्वारा वृहद रूप से किया गया श्रमदान ! इसी श्रखंला में आज जनपद के सभी थानों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर थाना प्रभारियो तथा सर्किल में क्षेत्राधिकारियों नें स्वंय सफाई कर श्रमदान करते हुऐ स्वच्छता का अलख जगाया !