
*दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ के समीप दामोदर बाद घूम पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अजगर की मौत…..*
बिहारीगढ़ (समाचार)
दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे जिला सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ के पास ग्राम दामोदर बाद घूम पर कई दिनों से एक अजगर घूम रहा था। आज रात्रि के समय अजगर जंगल से निकलकर जैसे ही हाईवे रोड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अजगर की मौत हो गई देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इस अजगर की लंबाई लगभग 10 से 12 फीट की थी। *सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम* ने मृत अजगर को कब्जे में लेकर जंगल में दफना दिया।