आजादी के बाद से अब तक नहीं बना है पुल जो कि दुर्भाग्य है।

जमुई जिला के झाझा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेलवा नावाडीह पांडेडिह के बिच उमतहवा जोर का पुल आजादी के बाद से अब तक नहीं बना है। दर्जन गांवों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।। जिसके कारण नाराज होकर ग्रामीणों ने जन अधिकार पार्टी प्रदेश सचिव विनोद यादव फुटल कपार के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया।। ग्रामीणों ने कहा चुनाव के समय नेताजी आते हैं वादा करते हैं चुनाव जीत कर चले जाते हैं और कुंभकरण की नींद में सो जाते हैं।। जब-जब हम लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है सिर्फ अवशसन मिलता है।। मौके पर विनोद यादव ने कहा सरकार सिर्फ विकास का ढोल पीटती है परंतु हकीकत यह है कि आजादी के बाद से भी कई जगह पुल पुलिया का निर्माण भी नहीं किया गया।। सरकार का विकास का दावा हवा हवाई है जो दुर्भाग्य है।। विनोद यादव ने चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र पुल का निर्माण नहीं किया गया तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे जिसका जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर धीरज पांडे दामोदरदास ,महेंद्र पांडे,नेपाल यादव,फुलेशवर यादव,अर्जुन महतो,मदन महतो, झारी महतो, करण पांडे ,तुलसी दास के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद थे ।