डॉक्टर कलीम अहमद सर्वसम्मति से बने आईएमए के अध्यक्ष


सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से डा. कलीम अहमद को अध्यक्ष, डा. सौम्या जैन को सचिव व डा. प्रवीण शर्मा को
कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि डा. नरेश नौसरान को 2024-25 के लिए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। स्थानीय जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में चुनाव अधिकारी डी. के. तिवारी व डा. आर. एस. पंवार की देखरेख में वर्ष 2023-24 के लिए सम्पन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से डा. कलीम अहमद
को अध्यक्ष, डा. रजनीश दहुजा, डा. मोहन सिंह, डा. पूनम मखीजा को
उपाध्यक्ष, डा. सौम्या जैन को सचिव, डा. संजीव मित्तल को वैज्ञानिक सचिव,
डा. नूतन उपाध्याय को सामाजिक सचिव, डा. महेश ग्रोवर को खेल सचिव, डा.
विकास अग्रवाल को संयोजक मेडिकल सेमिनार, डा. संजीव अग्रवाल को संयोजक
मेम्बरशिप, डा. दीपशिखा को सांस्कृतिक सचिव, डा. डी. के. गुप्ता को आईएमए भवन कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि डा. प्रवीण शर्मा को कोषाध्यक्ष, डा. प्रदीप अनेजा व डा. महेश चंद्रा को ऑडिटर, डा. अरूण अनेजा को ऑडिटर आईएमए पत्रिका बनाया गया। इसके अलावा डा. मोहन पांडेय, अंकुर उपाध्याय, डा. सी.
एम. कमाल को मेम्बर सेंट्रल कौंसिल, डा. वी. के. भार्गव, डा. कर्मवीर सिंह, डा. शशिकांत सैनी, डा. मंदीप सिंह, डा. एस. के. जैन को मेम्बर
स्टेट कौंसिल चुना गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष
डा. कलीम अहमद ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी का उद्देश्य है कि एसोसिएशन
के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी न होने पाए। यदि कोई परेशानी होती है तो
उसका तुरंत समाधान किया जाएगा और पूरी टीम आईएमए के हित में कार्य करेगी।
इस दौरान डा. सुभाष सहगल, डा. अवनीश सिंघल, डा. विकास अग्रवाल, महापौर
डा. अजय कुमार सिंह, डा. जयपाल चंद, डा. पंकज खन्ना, डा. आनंद बंसल, डा.
नरेश नौसरान, डा. इंदिरा सिंह, डा. नीतू जैन, डा. श्वेता, डा. स्वर्णजीत सिंह, डा. रविकांत निरंकारी, डा. शलभ जैन, डा. उपसम गोयल, डा. संदीप गर्ग, डा. अनुपम मलिक, डा. ऐजाज अहमद, डा. सुदर्शन नागपाल आदि चिकित्सक
मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks