बिजली चेकिंग टीम को मारपीट कर दौड़ाया, 14 पर मुकदमा

*बिजली चेकिंग टीम को मारपीट कर दौड़ाया, 14 पर मुकदमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। थाना ढोलना इलाके के गांव के जखेरा में बिजली बकायेदारों के यहां पहुंची बिजली टीम ने मौके पर बिजली चोरी होती पकड़ी। दो अलग अलग गली के दो घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं ने विरोध कर दिया। बिजली टीम को दौड़ा दिया।

इसी दौरान एकत्र एक दर्जन लोगों ने बिजली कर्मियों से मारपीट कर डाली। इस मामले में अवर अभियंता ने चार नामजदों व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अवर अभियंता धमंडी सिंह के साथ बिजली टीम में गजेंद्र लाइनमैन, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, खेल कुमार, भूपसिंह, राकेश कुमार, रणवीर सिंह, कृष्ण गोपाल समेत बिजली कर्मी गांव में चेकिंग समेत बिजली कार्य के लिए गए थे। अवर अभियंता घमंडी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव जखेरा निवासी रिंकू, शुभम यादव, मुकुल और 10 अज्ञात लोगों पर बिजली टीम से मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने व बकाए में कटी बिजली केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने समेत आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में 28 सितंबर को बिजली टीम के साथ गांव में गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks