*बीमा का धनराशि हड़पने के लिए एक युवक की हत्या हुई थी क्या?, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – ऐसी चर्चाएं और आशंका जताई जा रही है कि बीमा का धनराशि हड़पने के लिए एक युवक की हत्या हुई थी। पुलिस की जांच में भी ऐसा ही कुछ सामने आ रहा है, जिसके बाद पुलिस भी सबूत जुटा रही है। चर्चा है कि युवक का लाखों रूपये का बीमा था। हालांकि घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस दो युवकों की तलाश में है।
थाना अवागढ़ के गांव नगला सीर निवासी चरण सिंह का शव 25 सितंबर की सुबह थाना निधौलीकलां क्षेत्र में गहराना-अवागढ़ रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। युवक की हत्या के बाद शव को फेंका गया था। 24 सितंबर की रात से लापता था। मामले में पिता ने मृतक की पत्नी, ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। चर्चा है कि युवक की कहीं बीमा की धनराशि पाने के चक्कर में हत्या तो नहीं हुई। मृतक का लाखों का बीमा कराया गया था। पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर सबूत जुटा रही है साथ ही जिन पर आरोप है उनकी भी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस घटना को खुलासा नहीं कर पाई है।