*ग्राम पंचायत के प्रधान पर हत्या कराने का शक, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,थाना सिकन्दरपुर वैश्य के बहोरा से तैनाती ग्राम पंचायत बहरोजपुर जा रहे बाइक सवार सफाई कर्मचारी को खडुइया के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सफाई कर्मचारी को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने पूर्व में तैनात रहे ग्राम पंचायत के प्रधान पर हत्या कराने का शक जताया है। साथी की मौत पर सफाई कर्मचारी संगठन ने भी आक्रोश ज्जताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिकन्दरपुर वैश्य में दी तहरीर में बहोरा निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह ने बताया है कि उसका भाई विजय सिंह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर गांव बहरोजपुर में तैनात था। शुक्रवार को बाइक से ड्यूटी को जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी पर उसके भाई को उपचार के लिए स्वास्थ्य ले गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसे जिला अस्प्ताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया है। तहरीर में बताया है कि उसका भाई 13 सितंबर से पहले अजीजपुर गांव में तैनात था।
आरोप है कि यहां प्रधान द्वारा उसके भाई का उत्पीड़न किया गया। कई बार गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसके भाई ने अधिकारियों ने गुहार लगाकर अपना स्थानांतरण करा लिया। उसके बाद भी संबंधित प्रधान द्वारा धमकी दी जाती रहीं। तहरीर में शक जाहिर किया है कि उसके भाई की हत्या कर प्रधान द्वारा ही कराई गई है और जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।