बीमे की 30 लाख रुपये की रकम हड़पने के उद्देश्य से की गई थी हत्या

एटा- थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, करीब पाॅच दिन पूर्व थाना निधौली कलां क्षेत्रान्तर्गत हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण, बीमे की 30 लाख रुपये की रकम हड़पने के उद्देश्य से की गई थी हत्या, घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, फेसबुक पोस्ट से प्रेरित होकर दिया था घटना को अंजाम।

घटना का विवरण-
दिनांक 25.09.2023 को वादी श्री सोवरन सिंह पुत्र श्री पोखपाल सिंह ग्राम नगला सीर थाना अवागढ एटा द्वारा थाना निधौलीकलाॅ पर इस आशय की तहरीर दी गई कि वादी के बड़े बेटे चरनसिंह उम्र करीब 35 वर्ष की शादी कुशमा देवी पुत्री अमर सिंह निवासी कलकत्ती जनपद बुलन्दशहर से हुयी थी। वादी के बेटे व उसकी पत्नी में आपस में विवाद था। वादी की पुत्रवधु करीब 15 दिन पूर्व झगड़ा करके अपने मायके चली गयी थी। वादी का पुत्र चरनसिंह दिनांक 24.09.2023 की सांय से घर से बिना बताये कहीं चला गया था। जिसका शव आज दिनांक 25.09.2023 को निधौलीकलाॅ क्षेत्र में गहराना के पास मिला है। उसके शरीर में काफी चोटें हैं। वादी को शक है कि उसके बेटे को उसकी पुत्रवधू व उसके भाई क्रांती व पिता अमर सिंह तथा मौसा शेरा निवासी नगला मेवाती अवागढ व उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना निधौलीकलाॅ पर मुअसं- 186/23 धारा 302 भादवि बनाम कुशमा, क्रांति, अमर सिंह, शेरा तथा कुशमा का प्रेमी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी-
दिनांक 29.09.2023 को थाना निधौलीकलाॅ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश मे आये अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र राजाराम निवासी नगला नया थाना अवागढ़ एटा को समय करीब 21.15 बजे अवागढ़ किला तिराहे के पास से तथा दिनांक 30.09.2023 को अभियुक्त रघुराज पुत्र प्रेमपाल निवासी भूड़गड्डा गहराना थाना निधौलीकलाॅ एटा को समय करीब 02.00 बजे उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी तथा निशादेही पर मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चप्पलें तथा टूटा हुआ सिम कार्ड घटनास्थल के पास धान के खेत तथा बम्बे से बरामद किया गया हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु-

  1. पूछताछ में अभियुक्त वीरेंद्र ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चरन सिंह का बीमा कराया था एवं एक्सीडेन्ट में मृत्यु दिखाकर उसकी बीमा की रकम हडपने का प्लान बनाया था।
  2. अभियुक्तों ने पहले तो मृतक का आधार कार्ड तथा पैन कार्ड यह कहकर ले लिया कि वे उसकी नौकरी प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लगवा देंगे।
  3. अभियुक्तों ने मृतक के भाई को बीमे में नोमिनी बना दिया जो कम बुद्धि का था, जिससे बाद में उससे बीमे की धनराशि आसानी से हड़पी जा सके।
  4. साथ ही अभियुक्तों ने बीमे की पहली किस्त भी अपने पैसों से उसी दिन जमा कर दी, जिस दिन बीमा कराया था।
  5. चूंकि मृतक का अपनी पत्नी से काफी समय से मनमुटाव था, जिसके चलते उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी, म ृतक के परिजनों ने इसी बात को लेकर शक के चलते मृतक की पत्नी व उसके ससुरालीजनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करा दिया था।
  6. पूर्व से बनाई गई योजना के तहत अभियुक्त वीरेन्द्र ने अपने साथी रघुराज की मिलकर मैक्स पिकअप से कुचलकर चरन सिंह की हत्या कर दी और शव गहराना के पास सड़क के किनारे फैंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
  7. वीरेंद्र पुत्र राजाराम निवासी नगला नया थाना अवागढ़ जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष।
  8. रघुराज पुत्र प्रेमपाल निवासी भूडगड्डा गहराना थाना नि०कलां बरामदगी –
  9. एक जोड़ी चप्पल मृतक की
  10. एक मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी मृतक का
  11. एक आधार कार्ड व पेन कार्ड मृतक का
  12. घटना में प्रयुक्त मैक्स पिक अप (यूपी 82 टी 1502)
  13. 530 रूपये नगद गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
  14. प्र0नि0 श्री मनोज कुमार
  15. उ0नि0 श्री अनिल कुमार
  16. का0 मोहित लोहिया
  17. का0 अजय मलिक
  18. का0 चालक अजय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks