
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 06 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 3150 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 06 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.08.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 06 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से *कुल 3150/- रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 182/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- अजीत पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम बनी, थाना नयागांव एटा।
2- गोविंद पुत्र प्रेमपाल निवासी उपरोक्त।
3- इबरार पुत्र लल्लू निवासी उपरोक्त।
4- अमोल पुत्र बालकराम निवासी उपरोक्त।
5- आबिद पुत्र बन्ने निवासी उपरोक्त।
6- लकी पुत्र मुकुट सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- 3150 रुपये, ताश पत्ते।