
एटा थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ प पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह की निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चेकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.रामव्रज उर्फ टीपू पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र निवासी पिपहरा थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
- एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम
- उप निरीक्षक नरेश कुमार
- मुख्य आरक्षी सतीश चंद्र
- आरक्षी मोहित कुमार
4.आरक्षी लोकेश सेन