बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट : सत्यम शर्मा
बरेली

 

बरेली, 29 सितंबर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री निर्दोष कुमार व जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा के निर्देश के क्रम में सेफ सिटी परियोजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत सोनम शर्मा महिला कल्याण अधिकारी व श्रीमती वंदना पी0एल0वी0 डालसा के द्वारा राजकीय संकेत विद्यालय बरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ0 वलवंत सिंह, वरिष्ठ अध्यापक/छात्रावास अधीक्षक राजकीय संकेत विद्यालय आदि उपस्थित रहे। जिसमें बालक बालिकाओं को सेफ सिटी परियोजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व मिशन शक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

 

एवं विधिक सेवा व हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमन पावर हेल्पलाइन नंबर, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि के बारे में अवगत कराया गया ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks