डीएम प्रेम रंजन सिंह ने सीएमओ कार्यालय का किया सामान्य निरिक्षण , जाना सरकारी योजनाओ का हाल

एटा ! आज शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं दोपहर बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सामान्य निरीक्षंण हेतु पहुंचे ! उन्होने आज मनाया जाने वाला विश्व ह्रदय दिवस एवं संचारी रोग अभियान तथा सेवा पखवाडा के कार्यक्रम के मद्देनजर सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी से जानकारी ली ! डीएम प्रेमरंजन सिहं ने सीएमओ कार्यालय में साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश त्रिपाठी को दिऐ ! साथ ही सीएमओ कार्यालय में वर्षो से रखी पुरानी फाइलों को गांधी जंयती तक डिस्पोज करने के लिए संबंधित पटल प्रभारी को भी डीएम ने निर्देश दिऐ !
सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने डीएम को बताया कि पुरानी फ़ाइलो को डिस्पोज करने के बाद नई फाइलों के लिए सीएमओ ऑफिस में ही एक स्टोर बनाया जा रहा है !
सामान्य निरीक्षण के दौरान सीएमओ कार्यालय में कुछ कर्मचारियों की डीएम ने प्रशंसा भी की ! जिन्होने अपने दायित्व को ठीक से निभाया और फाइलों को रखरखाब बेहतर तरीके से रखा ! सामान्स निरीक्षण के दौरान लगभग तीस मिनिट तक जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं ऑफिस में रहकर सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रपाठी व एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी से सरकारी योजनाओ की प्रगति का हाल चाल लेकर चले गऐ ! इस दौरान मीडियाकर्मियों को अनावश्यक ऑफिस में न घुसने के लिऐ कार्यालय के मुख्य दरवाजे को बन्द कर दिया गया था ! सामान्य निरीक्षण के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी जिलाधिकारी को कार्यालय से बाहर तक छोडने आऐ !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks