विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर रोष प्रकट किया गया

विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर रोष प्रकट किया गया।

वाराणसी 29 फरवरी 2023
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा वाराणसी विकास प्राधिकरण के समस्त संवर्ग के कर्मचारियों का घोर उत्पीड़न शोषण किए जाने के विरुद्ध आज दिनांक 29/09/2023 को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ वाराणसी कर्मचारी संघ वाराणसी विकास प्राधिकरण एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांधकर रोष प्रकट करते हुए कार्य संपादित किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्रकरण द्वारा संघ द्वारा दिए गए पांच सूत्री ज्ञापन का निराकरण नहीं किया जाता है तो आंदोलन की प्रक्रिया को और धार दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण की होगी पूर्व में उपरोक्त के क्रम में उपाध्यक्ष को पांच सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उक्त आंदोलन का समर्थन जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ परिषद शशिकान्त श्रीवास्तव द्वारा किया गया वह इस संबंध में मंडलायुक्त एवं उपाध्यक्ष को उनके द्वारा पत्र भी प्रेषित किया गया है कि तत्काल समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा की स्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा भी आंदोलन में प्रतिभाग किया जाएगा। आंदोलन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश वाराणसी विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं महासचिव पी एन दुबे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंन्हा महामंत्री अभिषेक सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह महामंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
शशिकांत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks