
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा नामित अभियुक्त अनमोल उर्फ मानू गुप्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 246/2023 धारा 147,148, 149,307 भादवि* में वांछित चल रहे अभियुक्त अनमोल उर्फ मानू गुप्ता को दिनांक 28.09.2023 को कैलठा चौराहा के पास से समय 9.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। तथा कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया अवैध देशी तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के संबंध में अभियोग में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता-
- अनमोल उर्फ मानू गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता निवासी मो0 छेदालालगोड कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा
बरामदगी–
1–एक अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर,
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- उपनिरीक्षक लाल बहादुर
- आरक्षी सागर मालिक
- आरक्षी नकुल कुमार