उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तीर्थ नगरी सोरों ( शूकर क्षेत्र) हरिपदी गंगा के किनारे घाट का निरीक्षण

कासगंज,उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तीर्थ नगरी सोरों ( शूकर क्षेत्र) हरिपदी गंगा के किनारे घाट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुधा वर्मा और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित। तथा विकास भवन पर सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारी गण।
उपमुख्यमंत्री का जनपद कासगंज एटा का दौरा।जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के निर्देश। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो दिन के एटा कासगंज के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई , रात एटा प्रवास के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने लाव लश्कर के साथ जनपद कासगंज की सीमा में प्रवेश किया जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया यहां भाजपा जिला कार्यालय पर उन्होंने जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत , विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , ममतेश शाक्य और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों और संघठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया , तथा पौराणिक नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में पवित्र हरिपदी और परिक्रमा मार्ग के सौंदर्य करण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए उन्होंने कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं जनपद में संचालित निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों के साथ वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अत्यंत संवेदनशील है जिसमें लापरवाहियों को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या मथुरा काशी की तरह तीर्थ नगरी सोरों का भी विकास किया जाएगा । उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कहा कि देश में सबसे ज्यादा पर्यटक उ.प्र. में आए । उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरैंस की नीति पर अटल है।
डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks