एकता की भावना पैदा करता है जुलूस ए मोहम्मदी:-अशरफ अली कुरैसी

एकता की भावना पैदा करता है जुलूस ए मोहम्मदी:-अशरफ अली कुरैसी।
बिलराम(कासगंज),
जनपद कासगंज की नगर पंचायत बिलराम में मुस्लिमों समाज ने जुलूस ए मोहम्मदी बड़े उल्लास व धूमधाम के साथ निकाला । पुरानी पेठ से होता हुआ गांधी मूर्ति चौराहा पुलिस चौकी चुंगी नंबर दो, पुराना डाकखाना होता हुआ कदम रसूलों पर खत्म हो गया। कमेटी के अध्यक्ष असरफ अली कुरेशी ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी एकता की भावना पैदा करता है।इसलिए हम सबको मिलजुलकर एकता के साथ सभी समाज के साथ मिलकर काम करना चाहिए।हम ऐसे देश के निवासी हैं जहाँ सभी को मिलजुलकर शांति पूर्वक जीवन निर्वाह करते हैं।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अली कुरेशी के नेतृत्व में राहुल कुरैशी सदस्य छात्र सभा समाजवादी पार्टी बिलराम, नगर अध्यक्ष इरशाद उर्फ बंटी कुरैशी, नगर पंचायत बिलराम के सभासद मुशीर मिया कुरैशी, वसीम कुरेशी, वसीम चाचा, शान मोहम्मद कुरैशी, युवा नेता जेबू सैयद, अफजल शेख, नदीम कुरैशी और बिलराम के सभी मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks