कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का हुआ एक्सीडेंट,इलाज जारी, आज है शादी की सालगिरह

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का हुआ एक्सीडेंट,इलाज जारी, आज है शादी की सालगिरह

मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बड़ी खबर है।योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।मेजा रोड के पास काफिले के वाहनों के आपस में टकराने से उनके पैर, हाथ और सीने में चोट आई है।ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल घायल दिखाई दे रहे हैं। आशीष पटेल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के आस पास काफी भीड़ भी दिखाई दे रही है।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की आज शादी की सालगिरह भी है।उनकी पत्नी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार सुबह एक्स पर दो पोस्ट भी डाली थी। पोस्ट में अनुप्रिया ने आशीष पटेल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ज़िंदगी में रंग कई, वक़्त ने भर डाले साथ-साथ हमने क्या ख़ूब शौक़ पाले किसी एक के बस की बात न थी, सो मिलकर हमने ये मसले सम्भालें।

अनुप्रिया पटेल ने दूसरी में लिखा कि वक़्त गुज़रते,वक़्त नहीं लगता,चुटकी बजाते 14 साल गुज़र गए ।एक-दूसरे का हाथ थामते वक़्त जीवन की अलग कल्पना मन में थी। क्या पता था ज़िंदगी हमारे सपनों में कुछ अलग रंग भर देगी। जीवन के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर चलते हुए हम दोनों ने कुछ खोया, कुछ पाया।

बता दें कि अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं।आशीष पटेल विधान परिषद सदस्य हैं और योगी सरकार में मंत्री हैं।आशीष पटेल योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks