
अज्ञात टक्कर से साइकिल सवार वृद्व की मौत
एटा,अलीगंज- थाना नयागांव क्षेत्र में घर से साइकिल से सराय अगहत बाजार करने जा रहे वृद्व को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप वृद्व की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। थाना नयागांव के गांव सुल्तानपुर पलरा निवासी 65 वर्षीय प्रभु दयाल पुत्र छोटेलाल बाजार करने के लिए साइकिल से सराय अगहत जा रहे थे वह जैसे ही अलीपुर तिराहे के समीप पहुंचे कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सडक पर गिर पडे और गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु एटा भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है।