पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा पुलिस लाइन में अधिकारी कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की

पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा पुलिस लाइन में अधिकारी कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।

जनपद के समस्त थानों से आए एंटी रोमियो स्क्वायड तथा साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।


एटा जनपद में बुधवार 27 सितम्बर को पुलिस लाइन एटा स्थित सभागार कक्ष में श्रीमती नीलम शर्मा पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना, अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, द्वारा जनपद के सभी थानों से आए एंटी रोमियो स्क्वायड तथा साइबर सेल के कर्मचारियों के साथ विभिन्न मोबाइल ऐप के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर क्राइम के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एंटी रोमियो के संबंध में विभिन्न पहलुओं जैसे एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा थानों पर कृत कार्यवाही, पार्कों में गस्त की स्तिथि, संवेदनशील स्थलों आदि के संबंध में जानकारी की गई तथा महत्वपूर्ण बिंदु बताए गए। साइबर क्राइम के संबंध में साइट्रेन प्रशिक्षण,साइबर क्राइम संबंधी विवेचनाओं, साइबर जागरूकता अभियान आदि के बारे में जानकारी दी गई। मीटिंग में उपनिरीक्षक समर पाल सिंह साइबर क्राइम थाना अलीगढ़, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदिनी सिंह तथा प्रभारी साइबर सेल दीक्षित कुमार तथा सभी थानों से आए कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks